फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या अब भी आईपीएल का क्रेज बना रहेगा?

Wed, 22 May 2013 05:47 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
शुरुआत में सफलता की कई बुलंदियों को छूने के बाद आईपीएल अब लगातार विवादों में घिसटता जा रहा है। स्पॉट फिक्सिंग में राजस्थान रॉयल्स के 3 खिलाड़ियों की गिरफ्तारी के बाद कई और टीमों की ढेरों खिलाड़ियों के इस भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने की खबर है।
विज्ञापन


लगातार दूसरे साल आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग का मामला सामने आने के बाद इसे रोकने के लिए कड़े कानून की मांग उठने लगी है। साथ ही बीसीसीआई भी इस घटना के बाद सजग हो गई है और भविष्य में खिलाड़ियों से सख्त करार करेगी। अब नए करार के तहत स्पॉट फिक्सिंग जैसे गलत कामों में लिप्त पाए जाने पर खिलाड़ियों पर कानूनी कार्रवाई की जा सकेगी।

हालांकि कई विशेषज्ञों का मानना है कि बीसीसीआई स्पॉट फिक्सिंग पर पाबंदी लगाने के लिए कठोर कदम नहीं उठा रही है। पहले भी कई खिलाड़ी गलत कामों में संलिप्त पाए गए पर उन पर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


स्पॉट फिक्सिंग के अलावा कई अन्य कारणों से भी आईपीएल चर्चा में लगातार बना हुआ है। जिस तरह से आईपीएल में एक के बाद एक विवाद सामने आ रहे हैं। ऐसे में सवाल उठने लगा है कि क्या क्रिकेट प्रशंसकों के बीच इस लुभावनी व रोमांचक प्रतियोगिता का क्रेज बना रहेगा।
विज्ञापन


ऐसे में अमर उजाला अपने पाठकों के बीच एक चर्चा शुरू कर रहा है कि क्या लगातार विवादों के बावजूद भविष्य में भी आईपीएल की लोकप्रियता बनी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें