फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश की एक गलती ने मैक्कुलम को बनाया टी20 का बादशाह

Fri, 21 Sep 2012 06:32 PM IST
अभिषेक कुमार/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बांग्लादेश के खिलाड़ी मशरफ मुर्तजा की एक गलती से न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ब्रैंडन मैक्कुलम टी20 फॉर्मेट के बादशाह बन गए हैं। चौथे टी20 वर्ल्ड के ग्रुप मैच के दौरान जब मैक्कुलम 92 के स्कोर पर थे तो मुर्तजा ने उनका कैच छोड़ दिया। इसके बाद मैक्कुलम ने 58 गेंदे में 123 रनों की पारी खेलकर टी20 क्रिकेट के कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। सात छक्के और 11 चौकों से लैस यह पारी टी20 क्रिकेट की सबसे बड़ी पारी है। इससे पहले वेस्टइंडीज के खतरनाक बल्लेबाज क्रिस गेल ने 2007 में हुए पहले टी20 वर्ल्ड कप में 117 रनों की पारी खेली थी। साथ ही रिचर्ड लेवी ने इसी साल फरवरी में नाबाद 117 रन बनाए थे।
विज्ञापन


टी20 में सबसे ज्यादा शतक
बांग्लादेश के खिलाफ शतक जड़कर ब्रैंडन मैक्कुलम  टी20 में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। मैक्कुलम पहले बल्लेबाज हैं जिन्होंने टी20 में दो शतक जड़े हैं। टी20 फॉर्मेट में अब तक आठ शतक लगे हैं। जिनमें मैक्कुलम ने दो जबकि रिचर्ड लेवी, क्रिस गेल, माहेला जयवर्द्घने, सुरेश रैना, तिलकरत्ने दिलशान और स्काउटलैंड के रिची ब्रिंगटन ने एक-एक शतक लगाया है।

टी20 में सबसे ज्यादा रन
मैक्कुलम टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ शुक्रवार को खेली गई पारी सहित मैक्कुलम ने 49  अंतरराष्ट्रीय मैच की इतनी ही पारी में 38.19 की औसत से 1566 रन बनाए हैं। मैक्कुलम के नाम दो शतक और नौ अर्द्घशतक दर्ज हैं। टी20 फॉर्मेट में रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर केविन पीटरसन हैं। उनके नाम 1176 रन दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें