फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में पाकिस्तान से नहीं होगा मैच

Mon, 10 Sep 2012 12:00 PM IST
Cricket
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत और पाकिस्तान के बीच इस साल के अंत तक होने वाली सीरीज के लिए संभावित स्थलों में मोहाली को शामिल किए जाने की पीसीबी की मांग पर फिलहाल बीसीसीआई विचार करने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार दोनों देशों के बीच होने वाली इस सीरीज को लेकर स्थलों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है ऐसे में किसी नई जगह मैच कराने को लेकर विचार करना काफी मुश्किल है। बीसीसीआई और पीसीबी के बीच इस सीरीज को लेकर शुरुआती योजनाओं के अनुसार दोनों देशों के बीच तीन वन-डे और दो टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

बीसीसीआई ने इस सीरीज के लिए फिलहाल बंगलूरू, चेन्नई, अहमदाबाद, कोलकाता और दिल्ली को चुना है। हालांकि बीसीसीआई के मीडिया प्रबंधक ने कहा, ‘बोर्ड ने फिलहाल पीसीबी की मांग पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है। इस पर बीसीसीआई को निर्णय लेने में कुछ और समय लग सकता है।’ गौरतलब है कि 2007 के बाद से दोनों देशों के बीच कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें