फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां बार बार आने को मन करता है

Sun, 20 Apr 2014 08:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के साथ वीर फिल्म में अपनी अदाकारी का जादू बिखेर चुकीं अभिनेत्री जरीन खान को हिमाचल और बद्दी शहर काफी पसंद आया।
विज्ञापन


अपनी एक फिल्म की शूटिंग के लिए बद्दी आई जरीन ने कहा कि उन्हें बार बार यहां आने मन करता है। भविष्य में जब भी मौका मिलेगा वे हिमाचल आएंगी।

उन्होंने कहा कि कैटरीना कैफ से अपनी तुलना करना उन्हें पसंद नहीं है। लोग उन्हें कैटरीना की डुप्लीकेट मानते हैं। उन्हें यह सुनना पसंद नहीं है। वह बद्दी में पंजाबी फिल्म जट्ट जेम्स बांड के प्रमोशन को आई थीं।

सोनाक्षी की रीना राय, प्रीति जिंटा की अमृता सिंह से तुलना की जाती है। कैटरीना को बॉलीवुड में आए काफी समय हो गया है। उन्हें आए हुए अभी चार वर्ष ही हुए हैं।
विज्ञापन


पहली बार पंजाबी फिल्म में काम कर रही है जरीन

पहली बार पंजाबी फिल्मों में काम करने पर बताया कि उन्हें फिल्म की कहानी अच्छी लगी। इस पर उन्होंने पंजाबी फिल्म में काम किया। क्षेत्रीय भाषा में बनने वाली फिल्मों में केवल भाषा का ही फर्क होता है।

हर फिल्म में कलाकार को नया सीखने के लिए मिलता है। पहली पंजाबी फिल्म में उन्हें गांव में रहना पड़ा तथा वहां के रीति-रिवाज और खान पान की भी जानकारी मिली।

उन्होंने पहली बार किसी गांव को इतने करीब से देखा। पंजाबी बोलने और समझने में काफी दिक्कत आई, लेकिन रट्टा लगाकर वह डायलॉग रट लेती थीं। इससे इसे बोलने में कोई दिक्कत नहीं हुई।
विज्ञापन


सलमान खान के साथ अन्य फिल्म में काम करने की बात पर बोलीं कि सलमान के साथ पार्ट टू में नजर आएंगी। अगर उन्हें दोबारा पंजाबी फिल्म में काम करने का मौका मिलेगा तो वह अवश्य करेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें