यज्ञवेदी में 51 बटुकों का हुआ यज्ञोपवीत संस्कार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। कुरारा क्षेत्र के झलोखर गांव में चल रही विष्णु महायज्ञ में सातवें दिन 51 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार हुआ। यज्ञोपवीत संस्कार यज्ञ के यज्ञाचार्य मनीश शुक्ला की अध्यक्षता में हुआ। बटुकों के शिक्षा पात्रों में विद्यालय के प्राचार्य सर्वेश की मां रामश्री ने प्रथम भिक्षा दी। उसके बाद बटुकों की माताओं ने उन्हें भिक्षा दी। बटुकों को भागवत कथा के अंतर्गत सुदामा चरित्र की कथा यज्ञाचार्य ने सुनाई। कार्यक्रम के प्रबंधक शिवनारायन द्विवेदी ने बताया कि शनिवार को यज्ञशाला में विशाल भंडारा का आयजन होगा, जिसमें अधिक से अधिक संख्या में लोग मौजूद होकर प्रसाद लें। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य सर्वेश ने आए हुए भक्तों का आभार व्यक्त किया। (ब्यूरो)