फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ीघाट-लकड़ीपड़ाव में पेयजल किल्लत

Thu, 24 Dec 2015 06:23 PM IST
कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
जलसंस्थान की लापरवाही के चलते गाड़ीघाट-लकड़ीपड़ाव में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। क्षेत्र में पांच दिनों से घरों के नलों में पानी की बूंद तक नहीं टपकी जिसके कारण लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। लोग लगातार विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन क्षेत्र में पेयजल किल्लत का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

पांच दिन पहले लकड़ी पड़ाव स्थित ट्यबूवेल में खराबी आ गई थी जिसके कारण क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। विभाग की ओर से सैकड़ों की आबादी के लिए पेयजल की अतिरिक्त व्यवस्था नहीं की गई। इस जवह से लोगों को अन्य क्षेत्रों से पानी ढोना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिक दीपक कुमार, सर्वेश कुमार, संतोष, विजय कुुमार ने जलसंस्थान पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि पांच दिनों से लोग पानी के लिए भटक रहे हैं, लेकिन, न तो विभाग पेयजल अपूर्ति कर रहा है और न ही मोहल्लों में टैंकर की व्यवस्था कर रहा है। सक्षम लोग महंगे दामों पर पानी का टैंकर मंगा रहे हैं, गरीब लोग बाहर से पानी ढोने को मजबूर हैं। उधर, जलसंस्थान के सहायक अभियंता बीआर चौधरी ने बताया कि लकड़ी पड़ाव के ट्यूबवेल में खराबी आने के कारण पेयजल किल्लत हुई। शीघ्र ही लोगों की समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें