फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: बेपटरी हुई पैसेंजर ट्रेन की दो बोगियां, रेल महकमे में मचा हड़कंप

Mon, 23 Dec 2019 01:09 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे काशीपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन बेपटरी हो गई। इस दौरान ट्रेन की दो बोगियां पटरी से उतर गईं। प्लेटफॉर्म संख्या सात पर ट्रेन लगाई जा रही थी। उसी वक्त शंटिंग के दौरान ही हादसा हो गया। 

विज्ञापन


सूचना मिलते ही रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। ट्रेन के इंजन से तीसरा व चौथा कोच पटरी से उतर गया। शंटिंग स्टाफ ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल को दी। जिसके बाद रेल मंडल सक्रिय हो गया। मौके पर रेल अफसर पहुंच गए। इसके बाद पटरी से उतरे कोचों को उठाने का काम शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन


तीन घंटे बाद डिब्बों को पटरी पर चढ़ाया गया। डीआरएम तरुण प्रकाश ने इस हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। फिलहाल रेल संचालन शुरू नहीं हो पाया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें