फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलालपुर में दो पक्षों में पथराव, 6 घायल

Sat, 19 Sep 2015 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के दौरान बीडीसी पद की दावेदावी को लेकर शुक्रवार को जलालपुर चावड़ पर दो पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में वाद विवाद के बाद मामला तूल पकड़ गया जिसके बाद पथराव हो गया। पथराव में दो लड़कियों सहित आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जिन्हें मलखान सिंह जिला अस्पताल लाया गया। यहां से इन्हें जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।
विज्ञापन


पथराव में घायल होने के बाद मलखान सिंह जिला अस्पताल पहुंचे जलालपुर चावड़ निवासी रफीक पुत्र मोहम्मद, आमिर पुत्र फिरोज, सलमा पुत्री साबिर, रुखसाना पुत्री बुधसेन ने बताया कि दूसरे मोहल्ले के गुलवा शराब पीकर उनके घर पर आ गया और उससे बीडीसी के चुनाव की लड़ने की जिद करने लगा। मना करने पर गाली गलौज करने लगा। उसको जब रोकने की कोशिश की तो गुलवा भड़क गया। उसने ईंट पत्थर मारने शुरू कर दिए।

इस पर मौके पर मौजूद लोगों ने गुलवा की पिटाई कर दी। कुछ देर बाद गुलवा अपने मोहल्ले के लोगों को लेकर फिर से आ गया और पथराव शुरू कर दिया। जवाब में दूसरे पक्ष के लोगों ने  भी पथराव किया। पथराव होते देख मोहल्ले के लोग भयभीत हो गए। उन्होंने किसी तरह खुद को सुरक्षित किया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को मलखान सिंह जिला अस्पताल भिजवाया। पथराव के मूल आरोपी अभी फरार हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें