चित्रकूट/राजापुर/मानिकपुर। नगर निकाय में अध्यक्ष व सभासद पद के लिए बेहद उत्साहपूर्वक व शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो गया। 69 हजार 283 मतदाताओं में 43 हजार 101 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदाताओें ने 68 अध्यक्ष व 267 सभासद कुल 335 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर दिया है। तीनों स्थानों पर छिटपुट बहस व तनाव के बावजूद कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। कुल मतदान 62.21 प्रतिशत हुआ। जिसमें राजापुर में 7376 (68.55 फीसदी), मानिकपुर 9039(67.71 फीसदी) चित्रकूटधामकर्वी 26686 (59.07 फीसदी) वोट पड़े। पेटियों को कड़ी सुरक्षा में स्ट्रंाग रूम में रखाया गया है। मतगणना एक दिसंबर को होगी।
प्रेक्षक हृदयशंकर तिवारी, जिलानिर्वाचन अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी, उपजिला निर्वाचन अधिकारी विजय नारायण पांडेय, एसपी प्रताप गोपेंद्र व अपर एसपी बलवंत चौधरी की अलग-अलग टीमें सुबह से लेकर शाम तक मुख्यालय के अलावा राजापुर व मानिकपुर के बूथों का निरीक्षण करते रहे। कुछ स्थानों पर मतदान देरी से शुरु हुआ। सभी स्थानों पर मतदान को लेकर उत्साह रहा। कई मतदाता सूची में नाम न होने के कारण भटकते रहे तो कुछ पर्चाी के साथ केाई पहचान पत्र नहीं ला सके तो उन्हें लौटना पड़ा। सभी प्रत्याशी अपने एजेंटों को भोजन व पानी पहुंचाने का प्रयास करते रहे। इसके अलावा हर जगह पहुंचने पर यह भी जानने को उत्सुक रहे कि किसकी हवा चल रही है। कौन प्रत्याशी आगे चल रहा है। पहले की चक्र से राजापुर के मतदाता आगे रहे जो अंतिम चक्र तक सिलसिला बना रहा। मानिकपुर में मतदान धीमा हुआ। जिस कारण शाम सात बजे तक कुछ बूथों में मतदान हुआ।
कुछ यूं रहा मतदान प्रतिशत व वोट डालने वाले मतदाताओं का विवरण
चित्रकूट। यूं तो मतदान हर स्थान पर तेजी से हुआ लेकिन राजापुर अंत तक आगे रहा। मानिकपुर दूसरे नंबर पर जबकि मुख्यालय के मतदाता तीसरे नंबर पर रहे।
समय सुबह साढ़े नौ बजे (पहला चक्र)-
चित्रकूटधामकर्वी- 4343 मतदाता- 9.61 प्रतिशत
मानिकपुर - 1323 मतदाता- 9.91 प्रतिशत
राजापुर - 1231 मतदाता- 11.44 प्रतिशत
-----------
इसी क्रम में दोपहर साढे़ 11 बजे(दूसरा चक्र)- 11683 मतदाता- 25.86 प्रतिशत, 2943 मतदाता- 22.00 प्रतिशत, 3160 मतदाता- 29.36 प्रतिशत।
------------
दोपहर डेढ़ बजे(तीसरा चक्र)- 17711 मतदाता-39.20 प्रतिशत, 4633 मतदाता-34.70 प्रतिशत, 5113 मतदाता- 47.51 प्रतिशत
------------------
दोपहर साढ़े तीन बजे(चौथा चक्र)- 23880 मतदाता-52.86 प्रतिशत, 6724 मतदाता-50.37 प्रतिशत, 6332 मतदाता-58.84 प्रतिशत
-----------------------
सायं साढ़े पांच बजे(अंतिम पांचवा चक्र)- 26 हजार 686 मतदाता- 59.07 प्रतिशत, नौ हजार 39 मतदाता- 67.71 प्रतिशत, सात हजार 376 मतदाता- 68.55 प्रतिशत
---------------------------------------------