फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेधन के मुद्दे पर कांग्रेस कार्यकर्ता हुए लाल

Wed, 18 Feb 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
यूथ कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर कालाधन वापस लाने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बाबा रामदेव का पुतला फूंककर आक्रोश जताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस बहाने पीएम मोदी की कथनी-करनी में फर्क लोगों को दिख रहा है।
विज्ञापन


पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह बोरा के नेतृत्व में गांधी चौक में एकत्र यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताआें ने केंद्र सरकार और पीएम के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोस चुनाव से पहले श्री मोदी 100 दिन में कालाधन देश में लाने के साथ हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपए आने की बात भी प्रधानमंत्री ने कई बार कही। वहीं, बाबा रामदेव ने भी कालेधन के मुद्दे पर पूर्ववर्ती यूपीए सरकार पर जमकर हमला बोला।

लोगों ने सिक्किम के नाथुला से कैलास मानसरोवर यात्रा शुरू करने को कुमाऊं के लोगों के रोजगार को छीनने की कोशिश बताया। पुतला दहन में यूथ कांग्रेस के ब्लाक सचिव गोविंद बोरा, शंकर कन्याल, विक्रम देउपा, जसपाल देउपा, सुंदर देउपा, बलवंत चौहान, सुरेंद्र सिंह, संजय चुफाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें