क्षेत्र में गश्त के दौरान तीनों किशोरियां चांदपुर मोढ़ेला रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर पुलिस टीम को देख कर छिपने लगीं। शक होने पर पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो उन्होंने मऊ बाल सुधार गृह से भागना कबूल कर लिया।
थोड़ी देर बाद मऊ पुलिस भी मंडुवाडीह थाने पहुंच गई। पुलिस किशोरियों को अपने कब्जे में लेने के लिए आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।