फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमवर्क पूरा न होने पर टीचर ने छात्र पर बरसाए डंडे, हंगामा

Mon, 06 Jul 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गांव तारूआना स्थित राजकीय विद्यालय में शनिवार को उस समय हंगामा हो गया, जब एक अध्यापक ने छठी कक्षा के छात्र को डंडे से मारने शुरू कर दिए।
छात्र का कसूर इतना था कि उसने होमवर्क पूरा नहीं किया। इसकी सूचना मिलने पर पीड़ित छात्र के परिजन स्कूल में आ गए और आरोपी अध्यापक से जमकर कहासुनी हुई। 
परिजन पीड़ित को लेकर पुलिस थाने पहुंचे और अध्यापक के खिलाफ शिकायत दी। जानकारी के अनुसार गांव तारूआना निवासी जसपाल सिंह का पुत्र जसकबण सिंह छठी कक्षा में पढ़ता है। 
विज्ञापन

शनिवार को जसकरण सिंह स्कूल गया तो एक अध्यापक ने जसकरण को होमवर्क दिखाने को कहा। होमवर्क अधूरा पाए जाने पर अध्यापक ने डंडे बरसाने शुरू कर दिए। 
इससे छात्र रोने लगा और किसी ने इसकी सूचना पीड़ित छात्र के परिजनों को दे दी। परिजन स्कूल पहुंचे और हंगामा करने लगे। इसके बाद पिता जसपाल सिंह अपने पुत्र जसकरण को लेकर थाने पहुंचा और आरोपी अध्यापक के खिलाफ शिकायत दी। वर्जनअध्यापक के खिलाफ शिकायत आई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद जो बात सामने आएगी, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।दलेराम, थाना प्रभारी 
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें