भोजपुरी फिल्मों की नायिका और मॉडल रचना धीमान अब लाहौली एलबम में नजर आएंगी। वह मूलतया धर्मशाला की रहने वाली हैं। रचना लायुल सुर संगम के बैनर तले बन रही वीडियो एलबम छोलणि में काम कर रही हैं। एलबम में कुल 9 गीत हैं। कुछ पारंपरिक गीत लिए गए हैं, जबकि कुछ गीत किशन हंस ने लिखे हैं।
वीडियो एलबम को सुर संगम के संचालक किशन हंस डायरेक्ट कर रहे हैं। एलबम का संगीत जॉनी आचार्य ने दिया है। कुल्लू के मशहूर लोक गायक रमेश ठाकुर तथा लाहौल की उभरती गायिका रोजी शर्मा ने अपनी आवाज दी है। किशन हंस का दावा है कि यह वीडियो एलबम कुल्लू दशहरा में लांच की जाएगी।
लायुल सुर संगम लाहौल की संगीत, संस्कृति और वेशभूषा के संवर्द्धन और संरक्षण के लिए पिछले करीब एक दशक से लगातार प्रयासरत हैं। किशन हंस ने बताया कि एलबम में भोजपुरी फिल्मों में काम चुकीं अदाकारा और मॉडल रचना धीमान अभिनय कर रही हैं। रचना धीमान इससे पहले पंजाबी, हरियाणवी और हिमाचली वीडियो एलबमों में भी काम कर चुकी हैं।
छोलणि वीडियो एलबम के जरिये वह लाहौल की सदियों पुरानी परंपराओं के साथ विलुप्त हो रही संगीत को फिर से जिंदा रखने की दिशा में प्रयास कर रही हैं। एलबम में एक लोकगीत पर तेलिंग गांव के 80 साल तक बुजुर्गों का एक विशेष लोक नृत्य भी फिल्माया गया है। एलबम में हुक्म प्रेमी, अर्चना, यंगशेन, पूजा, इंदु, प्रिया, अनीशा हंस, सनी और वांगचुग काम कर रहे हैं।