फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र सम्मानित

Thu, 19 Feb 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं और बोर्ड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले जीआईसी दियारतोली के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। राजू मुरारी के संचालन में हुए कार्यक्रम का आगाज प्रधानाचार्य दीप चंद्र जोशी ने किया। सम्मान समारोह में चाइक्वांडो मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता में स्वर्ण विजेता दीपा खर्कवाल और कांस्य पदक विजेता अनिल बिष्ट को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


राज्य चाइक्वांडो और एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले राकेश खर्कवाल, दीपक खर्कवाल, पूजा खर्कवाल, भावना जोशी, कविता खर्कवाल, शिवेंद्र बहादुर, कमल धामी, पंकज जोशी, सूरज देव, सुनीता जोशी, पूजा खर्कवाल, सुनील बिष्ट, ईश्वर महंत को सम्मानित किया गया। प्रशिक्षक डा. हरिशंकर गहतोड़ी और व्यायाम शिक्षक अनिल कुमार को भी सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में रामराज यादव, कमल कुमार जोशी, राजाराम पौरी, जगदीश पचौली, अनिल कुमार, त्रिभुवन, प्रताप बिष्ट, रबीश कुमार आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें