प्रदेश तकनीकी विवि ने बीटेक प्रथम सेमेस्टर का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। एचपीटीयू ने पहली बार मेरिट लिस्ट जारी की है।
इसमें स्मृतिका ठाकुर ने 1100 में से 900 अंक लेकर प्रदेश भर में टॉप किया है। दूसरे नंबर पर जेएनजीई कॉलेज की नेहा 883 अंकों सहित दूसरे स्थान पर रही। तकनीकी विश्वविद्यालय ने परीक्षा परिणाम अधिकृत वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।
इसके अलावा अन्य छात्रों ने भी टॉप किया है। इनमें शुभम सूद ने 876, श्रद्धा शर्मा ने 872, अंकिता शर्मा ने 869, कशिश शर्मा ने 865, जेसिका सूद ने 850, सुमेधा ने 850 अंक हासिल किए हैं।
शारिक महमूद ने 840, अक्षिता राणा ने 839, हर्ष चंद्र ने 835, ज्योति ठाकुर ने 834, अमनदीप ने 824, विकास ठाकुर ने 821, अवनीत ठाकुर ने 814, भारती राणा ने 814, एकता राणा ने 808, लता कुमारी ने 798, गौरी शर्मा ने 791 और रोहित चौहान ने 788 अंक प्राप्त किए।