फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्टिंग से गायकी अच्छी है : लखविंद्र वडाली

Sun, 29 Jun 2014 08:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कसौली (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
गायकी अभिनय से कहीं बेहतर है। मेरा बचपन संगीत की दुनिया में ही बीता और शुरू से ही गायन का शौक रहा है। यह बात अमर उजाला से विशेष बातचीत में प्रसिद्ध पंजाबी गायक लखविंद्र वडाली ने कही।
विज्ञापन


वह कसौली समर फेस्टिवल की दूसरी संध्या में प्रस्तुति देने पहुंचे थे। उन्होंने सुर संगम और गायन क्षेत्र की बारीकियां अपने पिता पद्मश्री पूर्णचंद वडाली और चाचा प्यारेला वडाली से सीखीं।

उनका घराना पटियाला है और वर्षों से सूफी और फोक सांग गाकर लोगों का मनोरंजन कर रहे है। उनका आजा यार दे दीदार गाना लोगों की जुबान पर छाया हुआ है।

वह एनडीटीवी में प्रसारित होने वाले रिएलटी शो जुनून कुछ कर दिखाने का और स्टार प्लस के रिएलिटी शो म्यूजिक का महा मुकाबला में भी धूम मचा चुके हैं। उनका कहना है की रिएलिटी शो से देश में छिपी प्रतिभाओं को सामने आने का मौका मिलता है।
विज्ञापन


फिल्मों में कर रहे एक्टिंग

लखविंद्र वडाली गायकी के साथ-साथ फिल्मों में अभिनय भी कर रहे हैं। उन्होंने अब तक अखियां उडीक दियां व छेवां दरिया समेत कई फिल्मों में काम किया है। उनकी आने वाली फिल्में शीशा यार दा और रिस्क इन इश्क है।

वह अभी तक इश्के दा जाम, नैना दे बूहे, अनप्रेडिक्टेबल आदि एलबम निकाल चुके है। उनका एलबम मैं तेरी कमली-रमली, मैं तेरी जोगन माहिया जल्द बाजार में आने वाली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें