आधुनिक पब्लिक स्कूल सिद्धबाडी के छात्र शगुन ने मुंबई में आयोजित इंडियन चैलेंज ताईक्वांडो प्रतियोगता में कांस्य पदक हासिल किया। स्कूल निदेशक नीलम क्षीरौत्री, प्रिंसिपल मोनिका महाजन और प्रदेश ताईक्वांडो बोर्ड के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने विजेता छात्र को बधाई दी। प्रिंसिपल मोनिका महाजन ने बताया कि स्कूल के विद्यार्थी नार्थ इंडिया ताईक्वांडो में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर चुके हैं।
सिद्धार्थ ने नेशनल कुश्ती में किया प्रदेश का प्रतिनिधित्व
नूरपुर उपमंडल के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खैरियां में जमा दो के छात्र सिद्धार्थ सिंह ने दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
स्कूल प्रशासन ने 74 किलोग्राम भार वर्ग में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले छात्र सिद्धार्थ सिंह को प्रोत्साहन स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य विजय गुप्ता ने बताया कि छत्रशाल स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में 27 राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
प्रधानार्चा ने स्कूल के सभी छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर स्कूल स्टाफ के सदस्यों में विपन कुमार, संतोष कुमार, जसवीर सिंह, कमल किशोर व सुभाष सिंह इत्यादि मौजूद रहे।