झींझक। थाना मंगलपुर के ग्रामसभा परजनी में कक्षा 11 की छात्रा की संदिग्ध
परिस्थितियों में मौत हो गई।
परिजनों ने आनन फानन में पुलिस के पहुंचने से
पहले ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, घटना को लेकर गांव में तरह-तरह
की चर्चा है।
पड़ोसियों का कहना है कि परिवारवालों की डांट और पिटाई से
युवती ने जान दी, वहीं परिवारवाले मौत की वजह बीमारी बता रहे हैं। पुलिस
ऑनर किलिंग की दृष्टि से भी मामले की जांच कर रही है।
थाना मंगलपुर
क्षेत्र के परजनी ग्रामसभा की कक्षा 11 की छात्रा भूरी देवी घर में संदिग्ध
परिस्थितियों में मौत हो गई। पड़ोसियों ने बताया कि बुधवार की देर रात
परिवारवालों की पिटाई से छात्रा के रोने की आवाज सुनाई देती रही, फिर
आवाजें आनी बंद हो गईं।
छात्रा की मौत के बाद पुलिस आने से पहले ही गुरुवार
की सुबह परिवारवालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जबतक कंचौसी पुलिस
घटनास्थल पर पहुंची तो शव जल चुका था।
चौकी प्रभारी राजीव कुमार ने
बताया कि गांववालों से पता चला है कि छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
थी। मामला ऑनर किलिंग से तो नहीं जुड़ा है, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
वहीं, पिता रमेश चंद्र का कहना है कि भूरी अपनी बीमारी से ऊबी हुई थी,
जिसके चलते उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है। वहीं, पुलिस के अनुसार, इस
मामले में एक ग्रामप्रधान की भूमिका भी संदिग्ध है। चूंकि पुलिस को सूचना
दिए बगैर उसके सहयोग से आनन फानन में शव को जलवा दिया गया। पुलिस मौत के
पीछे की पृष्ठभूमि की जानकारी लेने के लिए लोगों से पूछताछ कर रही है।