फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'चंडीगढ़ से बेहद प्यार मिला है'

Wed, 19 Mar 2014 04:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ शहर से खास रिश्ता है। यहीं से एक्टिंग का सफर शुरू किया और जिंदगी का पहला नाटक भी यहीं के टैगोर थिएटर-18 में किया। 17 साल बाद जब यहां अपना नाटक लेकर आया तो काफी प्यार मिला।
विज्ञापन


चंडीगढ़ से इतना प्यार जताने वाले अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक अपनी फिल्म ‘गैंग ऑफ घोस्ट्स’ के प्रमोशन के लिए सेक्टर 17 के एक होटल में फिल्म कास्ट के साथ पहुंचे।

सतीश ने कहा कि बहुत लोग मुझसे यह सवाल करते है कि मैं इतने हास्य से भरपूर किरदार निभाता हूं लेकिन कोई हास्य फिल्म का निर्देशन क्यों नहीं करता। इसलिए एक हास्य फिल्म का मन हुआ तो यह फिल्म बनाने की सोची।
विज्ञापन


यह एक बांग्ला फिल्म ‘भूतर भाभीश्यात’ फिल्म से प्रेरित है। जिसे मुंबई, गुजरात और बैंकाक में शूट किया है। फिल्म में बहुत सारे भूत एक ही घर में रहते हैं। लेकिन इस बीच वहां एक आदमी रहने आता है और जल्द ही इस घर पर एक बिल्डर की नजर पड़ती है। वह घर को तोड़कर अपनी एक नई इमारत खड़ी करना चाहता है, जिससे भूत डर जाते है और कई तरह की हरकतें करते हैं।

प्रमोशन में मौजूद अनुपम ने अपने किरदारपर कहा कि वह फिल्म में एक भूत का किरदार निभा रहे हैं। जो एक नए रंग में नजर आएंगे। फिल्म में मैं अपने दांतों को बाहर की तरफ निकाल कर बात कर रहा हूं, इस तरह से बात करने से बहुत से शब्द साफ नहीं निकलते, जिन्हें सुनकर हंसी भी आती है। फिल्म में माही गिल एक पुराने जमाने की अदाकार की आत्मा का किरदार निभा रही हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें