मिक्स मार्शल आर्ट के अंतरराष्ट्रीय ओपन टूर्नामेंट में कुल्लू जिले के संजय ठाकुर ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। संजय ने टूर्नामेंट में रजत पदक जीतकर हिमाचल का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में हिमाचल से एकमात्र खिलाड़ी संजय ठाकुर ने ही भाग लिया।
कुल्लू जिले से संबंध रखने वाले संजय ठाकुर ने 11-12 जनवरी को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय ओपन टूर्नामेंट में भाग लिया। उन्होंने भारत की 14 सदस्यीय टीम से खेलते हुए सिल्वर मेडल जीता। ब्लैक बेल्ट से सम्मानित संजय ठाकुर देश के लिए एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल पहले जीत चुके हैं।