फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एई को लगाई फटकार

Tue, 28 Apr 2015 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,भवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 सिंचाई मंत्री यशपाल आर्य ने सोमवार को यहां बेतालघाट ब्लाक में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलकर क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने एक करोड़ की लागत से निर्माणाधीन जौरासी सिंचाई लिफ्ट योजना के सहायक अभियंता के आज तक मौके पर न पहुंचने की शिकायत पर सहायक अभियंता को जमकर फटकार लगाई।
सिंचाई मंत्री आर्य सोमवार को कैंची, खैरना, छड़ा और सुयालबाड़ी क्षेत्र में कार्यकर्ताओं से मिले। कार्यकर्ताओं ने बताया कि जौरासी सिंचाई लिफ्ट योजना के सहायक अभियंता एके गुप्ता आज तक काम देखने के लिए मौके पर नहीं पहुंचे हैं जिस पर आर्य ने सहायक अभियंता को फटकार लगाते हुए विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण और गुणवत्ता पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



 सिंचाई मंत्री ने मझेड़ा सिंचाई लिफ्ट योजना का आकलन तैयार करने, लोहाली सिंचाई योजना के द्वितीय चरण को शीघ्र पूरा कराने और गौड़ा गांव में विद्युत लाइन की मरम्मत के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। इससे पूर्व यशपाल आर्य ने बुजुर्ग कांग्रेसी कार्यकर्ता चापा गांव निवासी पान सिंह नेगी के निधन पर उनके घर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी। भ्रमण के दौरान सिंचाई मंत्री के साथ ब्लाक प्रमुख सतीश नैनवाल, संजय वर्मा, जिला पंचायत सदस्य पीसी गोरखा, जसौद सिंह जीना, अंकित साह, सुरेश जोशी, पवन कुमार, नंदन जंतवाल, घनश्याम सुयाल आदि थे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें