फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क जाम करने में 12 नामजद व 75 अज्ञात पर रिपोर्ट

Sat, 28 Oct 2017 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बन्नाजाखा गांव में बीती बुधवार को हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक किसान की मौत मामले में ग्रामीणों ने अकबरपुर-रूरा मार्ग पर जाम लगाया था। इसी पर प्रशासन ने शुक्रवार को 12 नामजद और 75 अज्ञात लोगों पर बलवा दर्ज किया है।
विज्ञापन


कस्बे के बन्नाजाखा गांव के बाहर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर जमीन में पड़ा था। तभी बीती बुधवार की भोर पहर शौच के लिए जा रहा उजियारे लाल (35)
करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई थी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की। साथ ही मुआवजे की मांग पर अकबरपुर-रूरा मार्ग पर जाम लगा दिया था। करीब एक घंटे तक मार्ग जाम कर ग्रामीणों ने हंगामा किया था। इस पर एसडीएम मनोज सिंह ने जाम लगाने वाले ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज करने के लिए कोतवाल को निर्देश दिए थे।

शुक्रवार को दारोगा नागेंद्र सिंह ने बन्नाजाखा गांव के विनीत, महेश, पन्ना, जीवन बाबा, अंकित, छुटकूबाज, अजय व मुक्तापुर के कल्लू, सुरेंद्र, संजय तथा निबौली के राकेश, धुन्नीपुरवा के जयराम पर सरकारी कार्य में बाधा, सेवन क्रिमनल एक्ट, बलवा आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाल विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि 12 नामजद व 75 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की गई है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है वहीं जाम लगाने वालों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें