फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशी से मनाएं त्योहार, होली पर न करें हुड़दंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्व के उमंग को बरकरार रखने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं।
विज्ञापन


पर्व पर पूरे शहर में 24 घंटे पानी की आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं। जलकल को सभी क्षेत्रों में पानी की सप्लाई के लिए निर्देश दिए गए हैं। कोशिश यह है कि पुराने शहर के मोहल्लों में प्रेशर के साथ पानी हर घर में पहुंचे।

बिजली का वोल्टेज ठीक रखने के लिए सभी विद्युत उपकेंद्रों पर विशेष टीम लगाए जाने को कहा गया है।

पर्व के समय अधिकारी भी अपने क्षेत्रों में ड्यूटी पर रहेंगे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी भ्रमण पर रहेंगे। अस्पतालों में चिकित्सकों के साथ पैरामेडिकल स्टॉफ की अतिरिक्त टीम लगाई गई है।
विज्ञापन


जिससे होली के रंग व सड़क दुघर्टनाओं में घायल होने वालों को तुरंत चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाई जा सके।

फर्राटा भरने वालों पर रहेगी नजर

रंग खेलने के दौरान सड़कों पर फर्राटा भरने वालों पर खास निगरानी रहेगी।

ट्रैफिक पुलिस के विशेष दस्ते तेज रफ्तार से दोपहिया व चार पहिया वाहनों से हुड़दंग करने वालों की धरपकड़ करेगा।

जिससे होली के समय लोगों को दुघर्टनाओं से बचाया जा सके। पुलिस की टीम कॉलोनियों व मोहल्लों में भी भ्रमण करेगी।

होलिका दहन स्थल पर पुख्ता सुरक्षा

शहर के हर क्षेत्र में पारंपरिक होलिका दहन स्थलों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

इस दौरान यहां क्षेत्रीय नागरिक समिति के सदस्य व जिला प्रशासन के अधिकारी निगरानी करेंगे। जिससे असामाजिक तत्व किसी भी प्रकार से पर्व में कोई हुड़दंग न कर पाएं।

अस्पतालों में अलर्ट, तुरंत मिलेगी एंबुलेंस

होली के रंगों के धमाल में एक्सीडेंट व बीमार होने वाले लोगों के लिए सभी अस्पतालों को अलर्ट किया गया है।

जहां चिकित्सकों के साथ पैरामेडिकल स्टॉफ की अतिरिक्त तैनाती की गई है।

हर क्षेत्र में एंबुलेंस की उपलब्धता की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों को भी सक्रिय रहने को कहा है।
विज्ञापन

24 घंटे काम करेगा कंट्रोल रूम

हर थाने पर कंट्रोल रूम में विशेष रूप से कर्मचारियों की तैनाती की गई है। डीएम आवास पर सेंट्रल कंट्रोल रूम बनाया गया है।

सभी कंट्रोल रूम पर 24 घंटे तैनाती के अलावा विशेष कार्रवाई दस्ते व पुलिस बल मौजूद रहेगा।

जो किसी भी क्षेत्र से मिलने वाली घटनाओं व दुघर्टनाओं की सूचना पर तेजी से एक्शन लेंगे। इस दस्ते में पुलिस बल के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है।

सेट्रल कंट्रोल रूम का नंबर 0522- 2611117, 2611118 है। इसके अलावा सभी अधिकारियों को अपने सीयूजी नंबर चालू रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें