जीएसटी और नोटबंदी के कारण चौतरफा हमले झेल रही केन्द्र सरकार अब जीएसटी में दी गई कुछ राहत को भुनाने का प्रयास कर रही है। केन्द्र की भाजपा सरकार को उम्मीद है आने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव व राजस्थान में होने वाले उपचुनाव में उसे इसका परिणाम भी देखने को मिलेगा।
गौरतलब है कि आने वाले दिनों में राजस्थान की दो लोकसभा व एक विधानसभा सीट पर चुनाव होना है। इन चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने व अन्य विषयों पर चर्चा के लिए आज राजस्थान भाजपा के कार्यसमिति की बैठक अलवर में हो रही है।
इसमें राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित प्रदेश कार्यसमिति के पदाधिकारी और कई केंद्रीय मंंत्री शिरकत कर रहे है। यहां आने वाले तमाम आला नेता दबी जुबांं में स्वीकार कर रहे है आने वाले चुनाव में उन्हें जीएसटी व नोटबंदी से जनता को हो रही परेशानी का जवाब देना है।