फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी न होने पर प्रेमी युगल ने पीया जहर, युवती की मौत

Sat, 03 Feb 2018 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
poision - फोटो : demo
विज्ञापन
ऊसराहार थाने के सरसईनावर गांव में साथ जीने-मरने की कसमें खाने वाले प्रेमी युगल ने शादी पर परिवारीजनों के राजी न होने से शुक्रवार को जहरीला पदार्थ पी लिया। सैफई मिनी पीजीआई में युवती ने दम तोड़ दिया, जबकि युवक को आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों के बीच तीन साल से प्रेम संबंध थे। अलग-अलग जाति के होने से परिवारीजन शादी के लिए राजी नहीं थे। दोनों के परिवारीजनों ने एक-दूसरे पर जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने अभी मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन


सरसईनावर गांव में शुक्रवार को उस समय कोहराम मच गया, जब कल्पना (18) के घर पहुंचे निहाल (25) के मुंह से झाग निकलने लगा और कल्पना भी मुंह से झाग फेंकने लगी। दोनों बेहोश भी हो गए। परिवारीजन दोनों को सीएचसी लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने जहरीला पदार्थ खाने की बात बताई और रेफर कर दिया। दोनों को सैफई मिनी पीजीआई लाया गया। यहां कल्पना की मौत हो गई। निहाल को आगरा ले जाया गया।

इधर, थाने के उपनिरीक्षक बृजेश कुमार ने गांव में पहुंचकर तफ्तीश की। पुलिस को पूछताछ में दोनों के बीच तीन साल से प्रेम संबंध का पता चला। यह भी सामने आया कि उनके परिवारीजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। कुछ दिनों पहले ही दोनों परिवारों के बीच पंचायत हुई थी। पंचायत के बाद निहाल के परिवारीजनों ने उसे दिल्ली भेज दिया था। वहां वह एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। लेकिन दिल्ली जाकर भी व कल्पना से फोन पर बात करता था। नवंबर में निहाल के घर में शादी थी। वह गांव आया। यहां उसे पता चला कि कल्पना की शादी तय हो गई है। उसने फोन पर कल्पना से बात की और उसके घर जा पहुंचा था। बताते हैं कि दोनों ने चाय में जहरीला पदार्थ पी लिया था। लड़की की मां ने निहाल पर बेटी को जहरीला पदार्थ देने का आरोप लगाया है। दूसरी तरफ निहाल के भाई संजीव ने लड़की के माता-पिता पर घर में बुलाकर जहरीला पदार्थ देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें