फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'देवभूमि में आकर दिल को मिलता है सुकून'

Mon, 10 Nov 2014 04:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ शहर दी कुड़ी, रंगला पंजाब जैसे प्रसिद्ध पंजाबी गीतों से लाखों श्रोताओं के दिल में राज करने वाले पंजाबी गायक सर्वजीत चीमा का कहना है कि देवों की भूमि हिमाचल में आकर दिल को सुकून मिलता है। उन्होंने कहा कि वे गायकों के नहीं, बल्कि गानों के फैन हैं। यहां के लोग बड़े ही शांत स्वभाव के हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में कला और कलाकारों को विशेष सम्मान मिलता है, जिसका हर कोई कायल है। चीमा ने कहा कि वह खुशकिस्मत हैं कि उन्हें ऊना के सोमभद्रा उत्सव में कई दफा आने का मौका मिला है। उन्होंने युवाओं को नशे की आदतों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया है।

एक सवाल के जवाब में चीमा ने कहा कि आज खासकर पंजाब की युवा पीढ़ी का झुकाव पॉप गीत संगीत की ओर है। लेकिन हमें अपने सांस्कृतिक मूल्यों को नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज भी पंजाब में ऐसे गायक हैं, जिन्होंने प्रदेश की संस्कृति को बरकरार रखा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऊना पंजाब के साथ लगता जिला है। यहां पंजाबी गायकों को हर बार खास अधिमान मिलता है। महोत्सव के आयोजनकर्ताओं सहित मीडिया प्रायोजक अमर उजाला को भी बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें