फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौहत्या के विरोध में नूरपुर में प्रदर्शन, सीएम को भेजा ज्ञापन

Mon, 18 Jan 2016 07:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नूरपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा में गौहत्या मामले में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की नूरपुर जिला इकाई ने सोमवार को एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बढ़ती गौ तस्करी की घटनाओं व चंबा में गौहत्या मामले के विरोध में रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


ज्ञापन में विहिप पर सांप्रदायिकता फैलाने की टिप्पणी को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए सीएम से सार्वजनिक रूप से मांफी मांगने की भी मांग की गई है। बजरंग दल के जिला संयोजक सभ्य लोहटिया, विहिप के प्रदीप चिब ने कहा कि विहिप एक सामाजिक, धार्मिक व राष्ट्रवादी संगठन है। प्रदेश में गो संरक्षण, लव जिहाद, धर्मांतरण, बंगलादेशी घुसपैठ, मंदिरों की सुरक्षा व देव संस्कृति के संरक्षण को लेकर लगातार जन-जागरण अभियान चला रहा है।

बावजूद इसके डीजीपी के बाद अब मुख्यमंत्री भी गौ तस्करों व गोहत्या करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बजाय विहिप के खिलाफ सांप्रदायिकता फैलाने की टिप्पणी कर रहे हैं। इससे गौ संरक्षण में लगे विहिप के कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है। विहिप के प्रदेश संगठन मंत्री मनोज कुमार के पीछे खुफिया तंत्र व पुलिस बल लगाकर उनकी धर-पकड़ की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


विहिप व बजरंग के कार्यकर्ताओं ने उक्त विषयों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई करने की मांग की है। गौहत्या व गो तस्करी करने वालों के लिए मृत्युदंड का प्रावधान किया जाए। इस मौके पर बजरंग दल के नगर संयोजक निखिल महाजन, विहिप नेता पंकज हैप्पी, नूरपुर व्यापार मंडल के प्रधान अश्वनी सूरी, संदीप जरयाल, एडवोकेट पंकज चौहान, सोनू पुंद्रा, सचित शर्मा, उदयवीर सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें