बुधवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि बिजली विभाग नियमों को ताक पर रखकर आपूर्ति कर रहा है।
17 सितंबर को व्यापारियों के समर्थन में जिला बंद का एलान किया। डिबाए अध्यक्ष सुधाकर पांडेय और महासचिव सुशील कुमार चौबे के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने लाइब्रेरी हाल में बैठक कर काम से विरत रहने का प्रस्ताव पारित किया।
उसके बाद विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
कहा कि अघोषित कटौती से हर वर्ग के लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। उच्च न्यायालय और शासनादेश के बाद भी जिला मुख्यालय को दस घंटे भी मुश्किल से बिजली मिल रही है। कहा कि 17 सितंबर को ज्ञानपुर, भदोही के व्यापारियों से समर्थन लेकर जिला बंद कराया जाएगा। विरोध जताने वालों में स्वामीनाथ मिश्रा, हंसाराम शुक्ला, मजहर शकील, श्याम नारायण सिंह, बलराम पांडेय, मोहन लाल मिश्र, अवधेश नारायण सिंह, ललित कुमार मिश्रा, अनिल सिंह, अजय सिंह, विमलेश यादव आदि रहे।