फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़पति हैं जसवंत और सुनील

Tue, 16 Feb 2016 03:16 AM IST
अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
शपथ पत्र में सपा प्रत्याशी जसवन्त सिंह ने अपनी और अपनी पत्नी की संपति का उल्लेख किया है। इसके हिसाब से उन पर 4,61,995 रुपये नकद, पीएनबी गाजियाबाद में 77,192.50 रुपये के अलावा बैंक ऑफ बडौदा में भी पीपीएफ दस हजार, इसी बैंक में 358431.15 के अलावा रतिभानपुर (सिकंदराराऊ) में 30 बीघा जमीन, आगरा में फ्लैट है। पत्नी ओमवती पर भी 175520 की नकदी, बैंक में जमा धनराशि, लाखों के जेवरात हैं। जसवन्त सिंह पर का एंबेसडर कार है तो पत्नी ओमवती पर कोर्ड इन्डीवर गाड़ी और जिप्सी कार है। पत्नी के नाम सिकंदराराऊ में एक मकान भी है। इन पर बैंक व अन्य वित्तीय संसाधनों से कोई कर्ज नहीं है।
विज्ञापन


निर्दलीय प्रत्याशी सुनील सिंह ने अपना और अपनी पत्नी का जो संपति ब्यौरा दिया है। उसके हिसाब से  उन पर 8 लाख रुपये नकद, बैंकों में जमा धनराशि में 326.3 लाख, 196.64 लाख अन्य जमा 98.77 लाख, एक लाख के गहने, पत्नी रचना सिंह पर 1.50 लाख नकद, बैंक व अन्य वित्तीय संस्थानों में में 22.81 लाख  व अन्य जमा 2.15 लाख,  15 लाख के गहने हैं।

उन पर गांव कजरौठ में 61 बीघा जमीन के अलावा गाजियाबाद, दिल्ली, लखनऊ और अलीगढ़ में व्यवसायिक व आवासीय भवन भी हैं। उन पर कई वित्तीय संस्थानों का करोड़ों का कर्ज भी है। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी बीरी सिंह पर 20 हजार रुपये नकद हैं और गांव में तीन बीघा कच्ची जमीन है। उस पर गांव बसौली में एक मकान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें