जवाहरलाल नेहरू की विचारधारा पर समय-समय पर सवाल उठाए जाते रहें हैं और उठाए जाते रहेंगे, लेकिन उनकी सोच अलग प्रकार की थी। वो चंडीगढ़ को बनाने के लिए आर्किटेक्ट ली काबूर्जिए को लाए।
विज्ञापन
एक पूरी सिटी प्लान कर डाली। अब कोई ऐसा विजन वाला राजनीतिज्ञ नहीं दिखता। यह कहना है जाने माने लेखक किरन नगरकर का। वो चंडीगढ़ में काफी समय बाद आए हैं।
नगरकर ने कहा कि वे उन लोगों में से एक हैं जिनके पास स्विस जर्नलिस्ट अर्नेस्ट शेडिगर की वह किताब है जिसमें चंडीगढ़ के वो फोटोग्राफ हैं जो शहर के शुरुआती दिनों में खींचे गए थे।