फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक के नापाक हरकत को चाहिए जवाब

Wed, 10 Dec 2014 02:22 AM IST
gyanpur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों को लेकर नाराज व्यापारियों ने मंगलवार को पाकिस्तान सरकार का पुतला फूंका। कहा कि पाक के नापाक हरकत को रोकने के लिए अब जवाब देने का समय आ गया है। इसके पूर्व शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।


श्याम प्रकाश गुप्ता ने कहा कि देश के जाबांज जवानों के साथ देश का हर युवा खड़ा है। कश्मीर में बढ़ते मतदान प्रतिशत को लेकर पाकिस्तान और आतंकवादी बौखला गए हैं। इससे वह सीमाओं पर आतंकी हमले कर जनता को परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



अजीत त्रिपाठी ने कहा कि कश्मीर के लोगों ने आतंक और उसके मुखौटे को लताड़ दिया है जिसके चलते वह कायराना हरकत कर रहे हैं। पुतला दहन में अशोक चौरसिया, सौरभ, सागर, गुलाब यादव, पीयूष कुमार, जय प्रकाश, राहुल यादव, श्रीराम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें