फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में प्रसव पीड़ा, प्लेटफार्म पर प्रसव

विज्ञापन
baby
विज्ञापन
कैफियत एक्सप्रेस से परिवार के साथ दिल्ली जा रही गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर कंट्रोल रूम में जानकारी दी गई। कंट्रोल की सूचना पर आरपीएफ व जीआरपी महिला को प्लेटफार्म नंबर दो पर उतारने के लिए मुस्तैद हो गई। दर्द से छटपटा रही महिला प्लेटफार्म पर ही बैठ गई।
विज्ञापन


प्रसव पीड़ा तेज होने पर महिला कर्मचारी व महिला यात्री मदद के लिए दौड़े। कुछ देर बाद महिला ने बेटे को जन्म दिया। बाद में एंबुलेंस से महिला को जिला अस्पताल भेजा गया।

बस्ती जिले के बड़ोसर गांव निवासी डीएन पाठक दिल्ली में नौकरी करते हैं। शुक्रवार को इनकी गर्भवती पत्नी पूजा पाठक परिजनों के साथ कैफियत एक्सप्रेस के एसी कोच ए-2 में अकबरपुर स्टेशन से सवार हुईं। रात 12:10 बजे लखनऊ जंक्शन से ट्रेन छूटने के बाद प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।
विज्ञापन


हरौनी स्टेशन क्रास करने के बाद प्रसव पीड़ा तेज होने पर परिजनों ने कंट्रोल रूम से मदद की गुहार लगाई। कंट्रोल रूम से मैसेज मिलते ही आरपीएफ व जीआरपी के अधिकारी प्लेटफार्म नंबर दो पर अलर्ट हो गए। 12:44 बजे ट्रेन के प्लेटफार्म पर रुकते ही एसी कोच ए-2 की तरफ जीआरपी इंस्पेक्टर सूबेदार यादव व आरपीएफ सब इंस्पेक्टर हरि प्रताप सिंह सिपाहियों के साथ मुस्तैद हो गए।  बर्थ नंबर 43 पर गर्भवती को दर्द से तड़पता देख परिजनों के साथ सिपाही मदद के लिए आगे बढ़े।

एंबुलेंस को सूचना दी गई। प्रसव पीड़ा तेज होने पर पूजा प्लेटफार्म पर बैठ गईं। अधिकारी इंतजाम करते इससे पहले वह प्लेटफार्म पर अचेत हो गईं। जीआरपी महिला सिपाही व प्लेटफार्म पर मौजूद महिला यात्रियों ने कपड़े से घेरा बनाकर प्रसव कराया। महिला ने बेटे को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा सुरक्षित होने पर परिजनों के साथ ही अधिकारियों ने राहत की सांस ली। इसके बाद एंबुलेंस से प्रसूता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान प्लेटफार्म पर अफरा तफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें