फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़पति बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या, आखिर क्यों समाजसेवा पड़ी भारी!

Fri, 21 Sep 2018 01:20 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
उन्नाव कोतवाली के नरी गांव में हाईवे किनारे जूते के कारखाने में कारखाना मालिक ने वृद्ध महिला राजेंद्र कौर पत्नी त्रिलोचन सिंह की हथौड़ी व अन्य वजनी हथियारों से सिर कूंचकर हत्या कर दी। कारखाने में जूते के अपर का निर्माण होता था। देर रात ड्राइवर ने पुलिस को दी थी हत्या की सूचना। घटनास्थल से पुलिस ने हथौड़ी बरामद कर ली है।
विज्ञापन


वृद्धा कानपुर लालबंगला के मोहल्ला शक्तिपुरम मकान नंबर 421 की मूल निवासी थी। परिवार में मतभेद के चलते कई सालों से अकेले ही कारखाना परिसर में बने मकान में रह रही थी। पुलिस ने प्रापर्टी के विवाद में हत्या की आशंका जता रही है। मृतका ने बेशकीमती जमीन को घर के सदस्यों को न देकर किसी संस्था को दान में देने की बात कही थी।

बेटे राजप्रीत सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। करोड़ों की कीमत की करीब पांच बीघा जमीन है, छह साल पहले यहां वृद्धाश्रम व छोटा गुरुद्वारा बनवाया था, इसके बाद वृद्धाश्रम बंद कर दिया गया था, तब  यहां खेती होती है और कुछ हिस्से में जूते के अपर व सोल बनाने का कारखाना संचालित हो रहा है। पुलिस के मुताबिक कारखाने का पूरा काम राजेंद्र कौर ही देखती थी।
विज्ञापन


करोड़ों कीमत की करीब पांच बीघा जमीन है, छह साल पहले यहां वृद्धाश्रम व छोटा गुरुद्वारा बनवाया था, इसके बाद वृद्धाश्रम बंद कर दिया गया था, तब से यहां खेती होती है और कुछ हिस्से में जूते के अपर व सोल बनाने का कारखाना संचालित हो रहा है। पुलिस के मुताबिक कारखाने का पूरा काम राजेंद्र कौर ही देखती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें