फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहर्रम पर कड़े सुरक्षा इंतजाम, यातायात व्यवस्था में बदलाव

Fri, 23 Oct 2015 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी सिटी डॉ. ब्रजेश सिंह के अनुसार मोहर्रम पर ताजियों को लेकर शनिवार को महानगर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी ताजियों जुलूस के साथ दो सीओ-दो मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा महानगर में दो कंपनी पीएसी, एक कंपनी आरएएफ, देहात से 10 एसओ, तीस सब इंस्पेक्टर, 150 के करीब सिपाही लगाए गए हैं। सबसे खास अनुरोध ताजियों के मार्ग पर जर्जर भवनों पर खड़े होकर ताजिये न देखने का किया गया है।
विज्ञापन


दुपहिया-चारपहिया तक का रूट डायवर्जन
a एफएम तिराहा से जमालपुर की ओर प्रतिबंध, बाईपास से जाएं
a कलक्ट्रेट से शमशाद मार्केट की ओर प्रतिबंध, ठंडी सड़क से जाएं
a पुरानी चुंगी से शमशाद मार्केट की ओर प्रतिबंध, एएमयू से जाएं
a जेल तिराहा से तस्वीर महल की ओर प्रतिबंध, दूसरे रास्तों से जाएं
a तहसील तिराहा से जेल की ओर प्रतिबंध, जीटी रोड पर ही जाएं
a सारसौल और रसलगंज के मध्य प्रतिबंध, बाईपास होकर ही जाएं
a देहली गेट से गूलर रोड के मध्य प्रतिबंध, अन्य खुले मार्गों से जाएं
a नादा पुल से देहली गेट की ओर प्रतिबंध, अन्य खुले मार्गों से जाएं
(नोट:-यह व्यवस्था प्रत्येक मार्ग पर सुबह दस बजे से जुलूस निकलने के बाद तक लागू रहेगी।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें