फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी के लिए तीन प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Tue, 16 Feb 2016 03:09 AM IST
अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सपा प्रत्याशी व निर्दलीय प्रत्याशी सुनील सिंह काफी समर्थकों के साथ नामांकन करने के लिए पहुंचे। वहां कलेक्ट्रेट में कड़ी सुरक्षा के बीच डीएम अलीगढ़ के समक्ष इन प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किए। इनमें सुनील सिंह व जसवंत सिंह ने दो-दो व वीरी सिंह ने एक नामांकन पत्र दाखिल किया है।

एमएलसी (स्थानीय निकाय) के चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन यहां कलेक्ट्रेट पर काफी गहमागहमी रही। डीएम अलीगढ़ डॉ बलकार सिंह , इस चुनाव में रिटार्निग ऑफिसर हैं। आखिरी दिन पुलिस ने कलेक्ट्रेट में सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त कर दी थी। सोेमवार को सबसे पहले पूर्व एमएलसी व निर्दलीय प्रत्याशी अपने काफी समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट के बाहर पहुंचे। कलेक्ट्रेट में वह अपने प्रस्तावकों व कुछ अन्य समर्थकों के साथ ही अंदर गए। वहां उन्होंने दो आरओ के  समक्ष दो पर्चे दाखिल किए। एक नामांकन में 10 और दूसरे में 11 प्रस्तावक हैं। इसी दौरान निर्दलीय प्रत्याशी वीरी सिंह ने भी अपना नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद वहां सपा प्रत्याशी जसवंत सिंह पूरे लाव-लश्कर के साथ वहां आए। उनके साथ सपा           के अलीगढ़-हाथरस जिलों के पांचों विधायक व अन्य नेता भी तए।  उन्होंने भी दो डीएम-आरओ के समक्ष दो पर्चे दाखिल किए। इस तरह इस चुनाव में तीन नामांकन दाखिल हुए हैं। इन नामांकन पत्रों की मंगलवार को जांच होगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें