फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉडी बनानी है तो नॉनवेज खाना छोड़ दें

Fri, 14 Mar 2014 10:02 AM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉडी बिल्डिंग में मिस्टर यूनिवर्स बने हीरा लाल शुद्ध शाकाहारी हैं और खुद को फिट रखने के लिए साधारण डाइट लेते हैं। वह फ्रूट जूस, पनीर और दाल खाते हैं। दिन में तीन घंटे रोजाना जिम करते हैं।
विज्ञापन


हीरा लाल बताते हैं कि बॉडी का आकार बढ़ाने के लिए और फिट रहने के लिए अन्य बॉडी बिल्डर रोजाना नॉन वेज और अंडों का सहारा लेते हैं, लेकिन मैं प्योर वेजिटेरियन हूं। वैसे भी घर का दूध, दही और खाने से बेहतर सेहत के लिए और अच्छी चीज क्या हो सकती है। फिर मैं भारतीय हूं। मेरे भारत में शुद्ध देसी घी, दूध और खाना मिलता है।  
अमेरिका से लौटने के बाद हीरा लाल ने खास बातचीत में बताया कि वह लम्हा मेरे लिए अद्भुत था, जब अरनॉल्ड श्वाजनेजर ने अपने हाथ्ा से मुझे ट्राफी दी।

हीरा लाल हाल ही में वे दुनिया भर के बॉडी बिल्डर्स को पीछे छोड़ते हुए मिस्टर यूनिवर्स बने हैं। हीरा लाल को अवार्ड ट्रॉफी द टर्मिनेटर, कमांडो जैसी सुपरहिट हॉलीवुड फिल्में देने वाले और मात्र 20 वर्ष की उम्र में मिस्टर यूनिवर्स का अवार्ड जीतने वाले अरनॉल्ड श्वाजनेजर ने प्रदान की। इस हॉलीवुड किंग के हाथों से ट्राफी लेने का सपना हर बॉडी बिल्डर देखता है, लेकिन यह सपना किसी-किसी का ही हकीकत में बदलता है।
विज्ञापन


अमेरिका से लौटने के बाद हीरा लाल ने खास बातचीत में बताया कि वह लम्हा मेरे लिए अद्भुत था, जब अरनॉल्ड श्वाजनेजर ने अपने हाथ्ा से मुझे ट्राफी दी।

अमेरिका में हुई चैंपियनशिप में वर्ल्ड के बेहतरीन बॉडी बिल्डरों ने हिस्सा लिया। अरनॉल्ड श्वाजनेजर अमेच्योर चैंपियनशिप का फाइनल राउंड शनिवार को खेला गया। फाइनल में बॉडी बिर्ल्ड्स का हौसला बढ़ाने के लिए स्वयं अरनॉल्ड उपस्थित रहे।

पहले स्थान के लिए भारत और हांगकांग के बीच कांटे की टक्कर रही। आखिरी मौके पर कुछ अंकों से हांगकांग के ली लेप ची ने बाजी मार ली और विजेता बने। भारत के हीरा लाल दूसरे स्थान पर रहे। मोकाटो ताशीरो तीसरे स्थान पर रहे।

भारत में बॉडी बिल्डिंग करने वालों की खुशी का उस समय ठिकाना नहीं रहा, जब हीरा लाल ने अरनॉल्ड श्वाजनेजर अमेच्योर चैंपियनशिप में दूसरे स्थान पर रहते हुए ट्राफी जीती। इसी के साथ वह देश के पहले बॉडी बिल्डर बन गए जिन्होंने यह मुकाम हासिल किया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें