फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान कर बनाया लिम्का बुक रिकार्ड

Wed, 11 Jun 2014 01:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी ब्यूटीफुल में कुछ ऐसे लोग भी हैं, जिन्हें रक्तदान का जुनून सवार है। पीजीआई के बायोकेमेस्ट्री लैब के टेक्नीकल असिस्टेंट अश्विनी मुंजाल उस जमाने से ब्लड डोनेट कर रहे हैं, जब रक्तदान करना शरीर के लिए कमजोरी माना जाता था। वे सभी भ्रांतियों को दूर करते हुए अब तक 124 बार ब्लड डोनेट कर चुके हैं।
विज्ञापन


उनका लक्ष्य हर साल चार बार ब्लड डोनेट करना है। जैसे ही तीन महीने का पीरियड खत्म होता है वे अगली बार की डोनेशन के लिए तैयारी शुरू कर देते हैं।

साल 2000 में लिम्का बुक आफ रिकार्ड ने उनके जज्बे को सलाम कर उन्हें सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि बचपन से ही उनमें समाजसेवी की लगन थी।

अब ऑपरेशन की इतनी अच्छी तकनीक आ गई है कि सर्जरी के दौरान खून काफी कम बहता है, लेकिन इसके विपरीत अब एक्सीडेंट बढ़ गए हैं तो थैलीसीमिया जैसी बीमारी भी है। इसलिए रक्त की हमेशा ही कमी रहती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब तक वे मेडिकल फिट रहेंगे तब तक रक्तदान करते रहेंगे। यदि लोग साल में एक भी बार रक्तदान कर दें तो खून की कमी से दम तोड़ने वाले मरीज बच जाएंगे।
विज्ञापन


उनके परिवार में भी खुशियां लौट आएंगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि 14 जून को पीजीआई के जाकिर हाल में लगने वाले रक्तदान में कैंप शहरवासी जरूर आएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें