फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन को बनाइए खेलमंत्रीः नेगी

Thu, 14 Nov 2013 06:46 PM IST
अंशुल डांगी/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में करीब दो साल पहले सर्वे ऑफ इंडिया के ऑडिटोरियम में तत्कालीन भाजपा मुख्यमंत्री ने भरी सभा में पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मीर रंजन नेगी को सम्मान स्वरूप 10 लाख रुपए देने की घोषणा की थी। लेकिन, सरकार बदलते ही यह घोषणा हवा हो गई।
विज्ञापन


दशा और दिशा बदलने का सपना
प्रदेश में खिलाड़ियों के साथ होने वाले खेल की यह एक और मिसाल है। हालांकि, इससे मीर का हौसला टूटा नहीं। वे आज भी प्रदेश में हॉकी की दशा और दिशा बदलने का सपना देखते हैं। वे देहरादून में विश्वस्तरीय हॉकी एकेडमी खोलना चाहते हैं। जल्द ही वे इसका प्रस्ताव सरकार को सौंपने जा रहे हैं।

मूल रूप से अल्मोड़ा निवासी मीर रंजन नेगी फिलहाल मुंबई हाकी एसोसिएशन से जुड़कर हॉकी के विकास में लगे हुए हैं। हाकी को पुराना वैभव लौटना ही उनका सबसे बड़ा सपना है।
विज्ञापन


ग्रास रूट पर काम की जरूरत
अमर उजाला से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ने देश को वंदना कटारिया और शिवानी बिष्ट जैसे खिलाड़ी दिए हैं, लेकिन अब भी ग्रास रूट पर काम की जरूरत है। सरकार अनुमति दे तो वे अपने ट्रस्ट की मदद से यहां एकेडमी और स्टेडियम बनाना चाहते हैं। एकेडमी का सारा खर्च उनका ट्रस्ट उठाएगा। फिलहाल महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में हाकी एक्टिविटी शुरू करने की योजना बनाई है। मीर चाहते हैं कि हाकी प्रीमियर लीग प्रदेश की टीम भी हिस्सा ले। वहीं दूसरी ओर खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने मामले से अनभिज्ञता जताई है। उनका कहना है कि ये मुख्यमंत्री घोषणा सेल का मामला है।

भारतीय कोच बनने की चाह
मीर रंजन नेगी की इच्छा एक बार फिर भारतीय टीम का कोच बनने की है। इसके लिए उन्होंने हाकी फेरडरेशन को प्रस्ताव भी भेजा है। उन्होंने कहा कि वे पुरुष या महिला की सीनियर या फिर जूनियर टीम का कोच बनना चाहते हैं। वे पहले कई बार गोलकीपिंग कोच रह चुके हैं।

सचिन को बनाइए खेलमंत्री
नेगी का कहना है कि सचिन तेंदुलकर खिलाड़ियों के प्रेरणास्रोत हैं। उनसे सिर्फ क्रिकेट ही नहीं हॉकी, बैडमिंटन व अन्य खिलाड़ी भी सीख लेते हैं। अगर वे खेल मंत्री बनते हैं तो सभी खेलों का विकास होगा।

गढ़वाली फिल्मों भी करेंगे काम
मीर रंजन नेगी उत्तराखंड की फिल्मों और एलबम में काम करना चाहते हैं। बताया कि उन्हें कई गढ़वाली फिल्मों का ऑफर मिला, लेकिन समय नहीं मिल पा रहा है। उत्तराखंड की ही उर्मि नेगी फिल्म बनाने के लिए लगातार संपर्क कर रही हैं। उम्मीद है जल्द ही किसी फिल्म में दिखूंगा। बिग बॉस का ऑफर मिलने पर मीर रंजन नेगी ने उसमें जाने से मना कर दिया था। उन्होंने कहा कि वे शांत प्रवृत्ति के हैं और वहां झगड़े बहुत होते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें