फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : तीन साल से अधिक समय से एक ही जिलों में कार्यरत अधिकारियों को हटाएं, सौंपी सूची

Fri, 16 Feb 2024 12:33 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

भारत निर्वाचन आयोग ने 21 दिसंबर 2023 को 3 साल से एक ही जिले में तैनात मतदान व मतगणना व्यवस्था संबंधित अधिकारियों का तबादला करने के लिए पत्र लिखा था।
विज्ञापन
यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 3 साल से अधिक समय से एक ही जिले में तैनात अधिकारियों को हटाने के लिए शासन को पत्र लिखा है। प्रदेश के 75 में से 43 जिलों में बड़ी संख्या में अधिकारी 3 साल से अधिक समय से कार्यरत हैं।

विज्ञापन


भारत निर्वाचन आयोग ने 21 दिसंबर 2023 को 3 साल से एक ही जिले में तैनात मतदान व मतगणना व्यवस्था संबंधित अधिकारियों का तबादला करने के लिए पत्र लिखा था। सीईओ ने उन अधिकारियों की सूची भी शासन को भेजी है, जो 30 जून 2024 की कट ऑफ डेट के आधार पर पिछले चार वर्षो में से 3 वर्ष की सेवा एक ही जिले में पूरी कर रहे हैं।

इनमें चकबंदी अधिकारी, सहायक चकबंदी अधिकारी, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी और बाल विकास परियोजना अधिकारी स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें