बिहार की समस्तीपुर लोकसभा सीट पर लोजपा प्रत्याशी प्रिंस राज ने कांग्रेस के डॉ अशोक कुमार को 1,02,090 वोटों से मात दी। इस सीट से 2014 में राम विलास पासवान के भाई रामचंद्र पासवान ने जीत दर्ज की थी। उनके निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं।
महाराष्ट्र की सतारा सीट पर कांग्रेस का दबदबा बरकरार है। यहां से 2014 में सांसद बने श्रीमंत छत्रपति उदयनराजे प्रतापसिंह महाराज भोंसले को कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का दामन थामना महंगा पड़ा। कांग्रेस के श्रीनिवास दादासाहेब पाटिल ने उपचुनाव में भाजपा की टिकट पर लड़े और श्रीमंत उदयनराजे को मात दी।