फतेहपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में शिविर व गोष्ठियों का आयोजन किया गया। शिविरों में योग गुरुओं ने अलग-अलग योग विधाओं के साथ उनके फायदे के बारे में बताया। वक्ताओं ने मेडिकल साइंस व योग के बीच समन्वय के बारे में बताया। भोर पहर से बड़ी संख्या में लोगों ने योग शिविरों में शिरकत कर सेहतमंद रहने के गुर जाने। जिले के प्रभारी मंत्री सत्यदेव पचौरी ने आईटीआई मैदान में आयोजित शिविर का दीप जलाकर शुभारंभ किया।
आईटीआई परिसर में लोगों ने पतांजलि योग पीठ के योग गुरु कमलेश योगी के साथ योगाभ्यास और प्रणायाम किया। इसके पूर्व प्रभारी मंत्री ने कहा कि योग विद्या का पूरा विश्व अनुकरण कर रहा है। अन्य देशों में स्वास्थ्य की इस प्राचीन विधा का प्रयोग कर लोग स्वास्थ्य लाभ उठा रहे हैं। कहा कि भारत ने पूरी दुनिया को योग करना सिखाया और योग के माध्यम से यह बताया कि इससे कैसे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहा जा सकता है। जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने लोगों से योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। इस मौके पर विधायक करण सिंह पटेल, विधायक कृष्णा पासवान, एसपी राहुल राज, सीडीओ चांदनी सिंह, अपर जिलाधिकारी जेपी गुप्ता मौजूद थे। जिला कारागार में योग दिवस पर बंदियों ने योगाभ्यास किया। जेल अधीक्षक विनोद कुमार, देवदर्शन सिंह, भोलानाथ आदि रहे।
राजकीय पालीटेक्निक परिसर में एनसीसी कैडेटों और संस्था के छात्र-छात्राओं ने योगाभ्यास किया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य आरके पटेल, सुरेंद्र विश्वकर्मा मौजूद थे। निवेदिता सिंह डिग्री कालेज में योगाभ्यास कराया गया। योगाचार्य अनिल सिंह ने बताया कि ह्रदय, गुर्दा व अन्य गंभीर बीमारियों को योग के माध्यम से ठीक किया जा सकता है। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा, अशोक तपस्वी, डा. चेतन कपूर, हुस्नजहां, राजेश गांधी, अमिता श्रीवास्तव मौजूद थीं। महर्षि विद्या मंदिर में कर्नल टीके मुखर्जी एवं सूबेदार विजय सिंह के निर्देशन में एनसीसी कैडेट और छात्र-छात्राओं ने योगाभ्यास किया। प्रधानाचार्य एके मिश्रा ने योग से होने वाले लाभ बताए। बहुआ विकास खंड बहुआ के शाह कस्बे के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय शाह में हिंदू युवा वाहिनी के ब्लाक प्रभारी ऐश्वर्य सिंह चंदेल के नेतृत्व में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने योग किया। इस मौके पर जगदीश, अमित, अमोल, सुनील, पंकज, पुष्पेंद्र व शाह कस्बे के अन्य लोग मौजूद रहकर योगा किया। बकेवर प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड देवमई खंड शिक्षा अधिकारी केपी यादव एवं सुनील तिवारी, ललित उमराव, संदीप, शालिनी गुप्ता, राधेश्याम ने भी योगा कर लोगों को इसके फायदे बताए। प्रेमनगर प्रतिनिधि के अनुसार रामपाल पीजी कॉलेज सुल्तानपुर घोष में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। सुलेमाबाद से आये योग प्रशिक्षक अनूप सिंह यादव ने योग की क्रियाओं का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि योग करने से इंसान निरोगी रहेगा। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. ऊषा श्रीवास्तव, डॉ श्रीनाथ मौर्य, धर्मराज मौर्य, कीर्ति विश्वकर्मा, अफ सर खान, महेंद्र पांडेय रहे।
नियमित योग से खत्म होते असाध्य रोग
बिंदकी। योग दिवस पर कस्बे के श्री सोहन लाल द्विवेदी राजकीय बालिका इंटर कालेज में शिविर लगा। कार्यक्रम में एसडीएम हरिहरराम, सीओ अभिषेक तिवारी, तहसीलदार प्रमेश श्रीवास्तव, नगर पालिका परिषद की ईओ निरूपमा सहित अधिकारियों कर्मचारियों व आमजनों ने योगाभ्यास किया। योग प्रभारी राजेश, रावेंद्र, राहुल ने लंका रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में संजय ओमर, आदर्श ने योगाभ्यास कराया। एसडीएम हरिहरराम ने कहा कि नियमित योग करने वाले व्यक्ति असाध्य रोगों से मुक्त रहते हैं।
योग और मेडिकल साइंस में समन्वय की जानकारी दी
सीओ अभिषेक तिवारी ने योग और मेडिकल साइंस में समन्वय की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी प्रकार की बीमारियों से निजात के लिए योग क्रियाएं हैं। इलाज के साथ योग करने से रोग जड़ से खत्म हो जाते हैं। कस्बे के मां शारदा महाविद्यालय, केशवानंद महाविद्यालय, ओशो स्टैंडर्स, एसएस इंटर कालेज, महरहा के मोती लाल महाविद्यालय, फिरोजपुर के रुस्तम डिग्री कालेज, कृष्णा इंटर कालेज, खजुहा, अमौली, मलवां, देवमई विकास खंडों में योगाभ्यास के साथ गोष्ठी हुईं। बिंदकी गांधी चौराहे न्यू मार्केट में गोष्ठी का आयोजन गोलू गुप्ता ने किया। शिविर में कानपुर से आए डा. अनुराग शुक्ला ने योग के लाभ बताए।
योगाभ्यास से बेहतर जीवनशैली के बताए गुर
खागा। कस्बे के बाल मंदिर इंटर कालेज, सरस्वती विद्या मंदिर, रमेश कल्याणकारी शिक्षण संस्थाओं में योग कराया गया। इसी प्रकार शिवपुरी के अमर शहीद कंचन सिंह कालेज में भी योग कराया गया। इस मौके पर प्रबंधक दयाल शरण सिंह मौजूद रहे। नगर सहित देहात क्षेत्र में जगह-जगह योग दिवस पर लोगों ने योगाभ्यास कर बेहतर जीवन शैली की तरीके जाने। नगर पंचायत में शिविर में चेयरमैन गीता सिंह, तहसीलदार चंद्रशेखर यादव, सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज में प्रधानाचार्य राज कपूर सिंह मौजूद रहे। ब्यूरो