फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से जूझा कानपुर शहर

Tue, 02 Dec 2014 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को शहरवासी जाम से जूझे एक ओर जहां रामादेवी से जाजमऊ तक निर्माणधीन ओवरब्रिज की वजह से वाहनों की लंबी कतार लग गई।  इसी तहर गोविंदपुरी पुल पर भी देर रात तक लोग जाम से जूझे। भौंती से चकरपुर मंडी के बीच भी जाम लगा।
विज्ञापन

रामादेवी से जाजमऊ तक निर्माणधीन ओवरब्रिज की वजह से सोमवार की सुबह कानपुर और उन्नाव के बीच वाहनो की लंबी कतार लग गई।   दोपहिया, चार पहिया वाहन दो घंटे तक जाम में रेंगते रहे। इस दौरान सेंट्रल स्टेशन और बस स्टेशन से दूसरे शहर जाने वाले तमाम यात्रियों की ट्रेनें और बसें छूट गईं। उन्हें बीच से ही लखनऊ की ओर लौटना पड़ा। कानपुर से अमौसी एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ने जा रहे तमाम यात्री बीच में ही रह गए। चकेरी थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों को एक-एक कर गंतव्य की ओर रवाना किया। तब यातायात व्यवस्था सुचारू हो सकी। इधर, आलू से लदे ट्रकों ने विपरीत दिशा घुस आए। इससे भौंती से चकरपुर मंडी तक जाम लग गया। सचेंडी एसओ फोर्स के साथ खुद मौके पर पहंचे तो विपरीत दिशा में आए ट्रकों को बाहर हटवाया। तब कहीं दो घंटे बाद जाम खत्म हुआ।
सोमवार की सुबह 11 बजे के करीब आसपास जाजमऊ गंगापुल और पुराना गंगापुल पर जाम लग गया। वाहनों की लाइन लंबी कतार लग गई। अचानक भारी वाहनों का लोड बढ़ गया। रामादेवी से जाजमऊ तक निर्माणाधीन  ओवरब्रिज की वजह से जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। रामादेवी चौराहे के पास से रास्ता सकरा होने से एक-एक वाहन की आगे बढ़ पाता है। वाहनों की कतार लग जाती है। भारी वाहन चालकों ने अपने वाहन ज्लदबाजी में गलत साइड पर मोड़ दिए, जिससे जाम लग गया था। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की मदद से जाम को दो घंटे बाद खुलवा दिया गया।
विज्ञापन

इधर, सुबह चकरपुर मंडी आने की जल्दी में कई चालक अपने आलू से लदे ट्रक लेकर विपरीत दिशा में आ गए। इससे जाम लग गया। भौंती से चकरपुर मंडी तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना पाकर वह खुद फोर्स के साथ चकरपुर मंडी पहुंचे। गलत साइड से आए ट्रकों को एक-एक कर गंतव्य की तरफ निकाला। तब करीब दो घंटेबाद यातायात व्यवस्था सुचारू हो सकी। शाम को भी किसान नगर से रामादेवी तक जाम की स्थिति रही। थानाध्यक्ष ने बताया कि रामादेवी चौराहे पर चल रहे सौंदयीकरण के चलते शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों को प्रवेश किसान नगर चौराहे से रोका गया है। इस वजह से जाम की स्थिति बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें