फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय की बाट जोह रहे बांध प्रभावित

Thu, 15 Dec 2016 09:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई टिहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सरोट गांव में बांध प्रभावित आठ परिवार व बिड़कोट गांव के चार परिवारों को अभी तक भूमि का कोई मुआवजा नहीं मिल पाया है। प्रभावित लगातार टिहरी बांध पुनर्वास निदेशालय से मांग कर रहे हैं, लेकिन इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सरोट गांव में पूर्व प्रधान शूरवीर सिंह राणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि वर्ष 2007 में तत्कालीन जिलाधिकारी संजय कुमार ने सरोट गांव के 158 परिवारों के पात्रता निर्धारण के बाद मुआवजा देने की बात कही थी। उनकी ओर से सभी परिवारों के मुआवजे के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था, जिनमें से 150 परिवारों को भी भूमि व भवन का मुआवजा मिल पाया है। जबकि आठ परिवार अभी भी वंचित हैं।

बताया गया कि इससे पूर्व अगस्त 2014 व सितंबर 2015 को ग्रामीण झील में जल समाधि लेने की चेतावनी दे चुके हैं। बताया गया कि ग्रामीण शूरवीर सिंह राणा, भाग सिंह, नवीन, हुकम सिंह, पुलम सिंह, धीरू, अतोल सिंह चौहान, रुकम सिंह को मुआवजा दिया जाना शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें