फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार्डर पर सुरक्षा एजेंसियों की ज्वाइंट कांबिंग

Sat, 07 Feb 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी डीएस कुंवर के निर्देश पर पुलिस, खुफिया विभाग और एसएसबी की टीम ने भारत-नेपाल सीमा पर ज्वाइंट कांबिंग कर बार्डर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसओटीएफ इंचार्ज मो. आसिफ की अगुवाई में सुरक्षा एजेंसियों ने नेपाल के सीमांत क्षेत्र ब्रह्मदेव, थपलियालखेड़ा, जिमुवा आदि क्षेत्रों से लगे बार्डर में सघन कांबिंग की।
विज्ञापन


 एसओटीएफ इंचार्ज मो. आसिफ ने बताया कि कांबिंग में कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं पाई गई, लेकिन सीमांत क्षेत्र में रह रहे लोगों को सीमा की सुरक्षा के प्रति सजग किया गया। उन्होंने बताया कि भारत-नेपाल के अवैधानिक मार्गों पर भी आवाजाही करने वालों से गहन पूछताछ की गई। उन्हाेंने बताया कि फिलहाल बार्डर पर किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि के बारे में जानकारी मिली। कांबिंग दल में एसएसबी के उप निरीक्षक महेश चंद्र, एएसआईओ नवीन चंद्र जोशी, मनिहारगोठ चौकी के जवान विजय पाल यादव, एसओटीएफ के जवान नरेंद्र रावत आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें