फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'विदेश न जाएं, उत्तराखंड आएं'

Fri, 03 Jan 2014 04:20 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
पूजा-अर्चना करने हरिद्वार पहुंचे फिल्म अभिनेता विवेक ओबराय ने लोगों से आह्वान किया कि आपदा से उत्तराखंड अब उबर चुका है।
विज्ञापन


पढ़ें, नहीं मिले भगवान तो दे दी अपनी जान

विदेश घूमने जाने वाले यहां आएं और प्रदेश के विकास में अपना सहयोग दें। गुरुवार दोपहर ढाई बजे ऋषिकेश से विवेक ओबराय अपनी दस महीने की बेटी व पत्नी के साथ चंडी देवी मंदिर पहुंचे।

पढ़ें, आपदाः पीड़ितों को परेशान कर रही बहुगुणा सरकार

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह यहां किसी फिल्म के प्रमोशन के लिए नहीं बल्कि पूजा-अर्चना करने पहुंचे हैं। वह हर साल उत्तराखंड आते रहते हैं। इस बार आपदा से प्रदेश को बहुत नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


पढ़ें, उत्तराखंड के पूर्व सीएम डॉ. निशंक ने पेश की मिसाल

उत्तराखंड में मेरे पहुंचने से लोगों को एक यह मैसेज भी जाएगा कि आपदा के बाद प्रदेश में अब स्थिति सामान्य हो गई है। बातचीत में अभिनेता विवेक ओबराय ने कहा कि उन्हें मौका मिला तो इस बार वह उत्तराखंड में फिल्म की शूटिंग करने जरूर आएंगे।

पढ़ें, नए साल के पहले दिन मौत से हुई मुलाकात

कहा, यहां की कई अभिनेत्रियां आज मुंबई में मेहनत से आगे बढ़ रही हैं। उत्तराखंड की अपनी फिल्म इंडस्ट्री न होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह यहां का निजी मामला है।
विज्ञापन


‘बच्चे बोले, यह तो विवेक है
चंडी देवी में पूजा करने पहुंचे श्रद्धालु विवेक ओबराय को देखते ही चीख पड़े, अरे यह तो विवेक है। यह सुनते ही बच्चे और अन्य श्रद्धालु फोटो खिंचवाने विवेक की तरफ दौड़ पड़े। लेकिन विवेक इतनी जल्दी निकले कि प्रशंसक पीछे ही भागते रहे गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें