देहरादून में नवनियुक्त एसपी सिटी नवनीत भुल्लर की प्राथमिकताओं में शहर में स्ट्रीट क्राइम पर अंकुश लगाना और पुराने अनसुलझे मामलों का खुलासा करना शामिल हैं।
बीट पुलिसिंग पर फोकस
पुलिस को और चुस्त-दुरुस्त करने पर भी वह जोर देते हैं। शनिवार को एएसपी भुल्लर ने डॉ. जगदीश चंद्र की जगह ली। उन्होंने कहा कि राजधानी में रात्रि गश्त को और चुस्त किया जाएगा।
नशे के कारोबार को रोकने के लिए पुलिस हरसंभव प्रयास करेगी। उन्होंने पुराने वांछित अपराधियों को पकड़ने और बीट पुलिसिंग को बढ़ाने पर भी अपना फोकस बताया। भुल्लर ने बताया कि हाल ही में हुई अनसुलझी हत्याओं और डकैती की घटनाओं की समीक्षा की जा रही है, जल्द इनका खुलासा किया जाएगा।
पीएसी में भी रह चुके हैं तैनात
इस दौरान उन्होंने थाना-चौकी प्रभारियों को क्राइम कंट्रोल के निर्देश दिए। भुल्लर कुछ वर्ष पूर्व दून में ही सीओ के पद पर तैनात थे। इसके अलावा वह हरिद्वार और पिथौरागढ़ में सीओ के अलावा पीएसी में भी तैनात रह चुके हैं।