फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून की हरियाली से है बेहद प्यार

Fri, 09 Aug 2013 11:00 AM IST
देहरादून/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अनुकृति गुसाईं
विज्ञापन

फाइनलिस्ट, फेमिना मिस इंडिया

जन्म-स्थान- लैंसडॉन
स्कूली शिक्षा-आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडान से
बीटेक-डीआईटी देहरादून से

फेमिना मिस इंडिया में टॉप फाइव फाइनलिस्ट में जगह बनाने वाली अऩकृति गुसाई देहरादून से बेहद प्यार करती हैं। वह मानती हैं कि डॉट कॉम को लेकर-आज के लोग इंटरनेट से ज्यादा कनेक्ट हैं। इसमें एक्सपोजर है। अमर उजाला डॉट कॉम के जरिए सभी आपस में कनेक्ट हो सकेंगे और खबरों की एक नई दुनिया हमारे सामने होगी।

दून की हरियाली बेहद पसंद है। मम्मी के साथ पहले भी कई बार यहां आ चुकी थी। इसके बाद पढऩे के लिए देहरादून आई। डीआईटी कालेज में बीटेक में एडमिशन लिया था। मसूरी डाइवर्जन पर स्थित इस कालेज के आस-पास की खूबसूरती ही इस कदर है कि कोई खोए बगैर रह ही नहीं सकता। इसी हरियाली भरे दून से मुझे प्यार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून बेजोड़ है
कई बार मनपसंद शहर का प्रश्न पूछा जाता है तो मेरा जवाब देहरादून होता है। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य स्वयं ही सबको अपनी ओर खींचता है। यूं तो पढ़ाई के बीच अधिक समय नहीं मिलता। पांड्स फेमिना मिस इंडिया के बाद कालेज से निकलना भी कुछ कम हो गया है, लेकिन रविवार को या छुट्टी वाले दिन आउटिंग के लिए ऐसे ही किसी स्थान पर जाते हैं तो दिल और आंखों को सुकून दे। ऐसा कोई शहर, नहीं जिसकी तुलना देहरादून के साथ की जा सके। यह बेजोड़ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें