फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर के साउथ तोड़ा क्षेत्र से हटाए दस अवैध निर्माण, दुकानें बनाकर दे रखी थी किराए पर

Mon, 12 Feb 2024 08:40 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

कुछ कब्जों का उपयोग गोदामों और कारखानों के रुप में किया जा रहा था। कुछ लोगों ने तो प्रेमसुख टाॅकिज ब्रिज और मल्टीलेवल पार्किंग के खाली हिस्से का उपयोग भी सामान रखने के लिए कर रखा था।
विज्ञापन
तोड़ा क्षेत्र से हटाए अवैध कब्जे। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम ने अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। इसके तहत सोमवार को निगम के अमले ने साउथ तोड़ा क्षेत्र में दस से ज्यादा निर्माण जेसीबी की मदद से तोड़े। शेड बनाकर अतिक्रमणकर्ता दुकानें किराए पर दे रहे थे। इसके अलावा रहने के लिए भी निर्माण कर रखे थे।

दोपहर में पुलिस बल की मौजूदगी में अफसरों ने अतिक्रमण तोड़ने की तैयारी की तो कुछ लोग विरोध करने पहुंचे। उनका कहना था कि वे कई सालों से यहां दुकानें लगा रहे है। यदि शेड हटाए तो उनका रोजगार छिन जाएगा।

अफसरों ने कहा कि सरकारी जमीन पर निर्माण किया गया है। इससे यातायात भी बाधित हो रहा है। अफसरों ने शेड से सामान समेटने के लिए कहा। कुछ देर बाद जेसीबी के पंजों ने शेड और निर्माणों को तोड़ना शुरू कर दिया।

कुछ कब्जों का उपयोग गोदामों और कारखानों के रुप में किया जा रहा था। कुछ लोगों ने तो प्रेमसुख टाॅकिज ब्रिज और मल्टीलेवल पार्किंग के खाली हिस्से का उपयोग भी सामान रखने के लिए कर रखा था।

निगम ने यहां से तीन ट्रक सामान भी जब्त किया। डेढ़ माह पहले नगर निगम ने इस क्षेत्र से 25 से अधिक निर्माण तोड़े थे। तब कुछ निर्माण शेष रह गए थे, उन्हें तोड़ने के लिए सोमवार का दिन चुना गया। इससे पहले नगर निगम चंदन नगर, सिरपुर, बाणगंगा सहित अन्य क्षेत्रों से अतिक्रमण तोड़ चुका है।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें