फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में अधेड़ की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या

Fri, 27 Oct 2017 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
किशोरीलाल की मौत के सदमे में उसकी पत्नी और बच्चे।
विज्ञापन
घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव फरौर (स्योंढ़ारी) में रंजिश के चलते गत बुधवार की शाम एक अधेड़ की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। अधेड़ की पत्नी ने एक ही परिवार के पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। सभी आरोपी अपने घरों से फरार हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इधर, गांव वालों के मुताबिक दीपावली की शाम जुए की फड़ से पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा था, जिसकी मुखबिरी करने का आरोप अधेड़ पर मढ़ा था। इसी को लेकर आरोपी रंजिश मानते थे।
विज्ञापन

गांव फरौर (स्योंढ़ारी) गांव निवासी किशोरी लाल कुशवाहा (42) की पत्नी रेनू कुशवाहा ने बताया कि बुधवार की देरशाम 9 बजे अपने घर में थी। तभी, गांव के शिव नारायण कुशवाहा और उसके लड़के लाठी-डंडे लेकर आए और पति के बारे में पूछा। घर पर पति के न होने की जानकारी देने पर वह लोग गाली-गलौज करके चले गए। बताया कि पति जैसे ही घर के बाहर पहुंचे, तभी उक्त सभी आ धमके। आरोप है कि पति को देखते आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमलाकर हत्या कर दी। गांव वाले के आने पर हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। गांव पहुंची पुलिस किशोरीलाल को उठाकर सीएचसी ले आई, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

कोतवाल देवेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि रेनू कुशवाहा की तहरीर पर फरौर गांव निवासी शिवनरायण कुशवाहा, उसके पुत्रों जयराम, श्रीराम, ललऊ कुशवाहा और श्रीराम की पत्नी समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। बता दें कि किशोरीलाल के एक बेटा दीपक (16) और तीन बेटियां दीक्षा (14), रोली (9) और दीपा (4) हैं। कृषिभूमि के नाम पर सिर्फ 10 विस्वा कृषिभूमि है। मजदूरी करके वह परिवार का भरण-पोषण करता था। अधेड़ की मौत से पत्नी और बच्चों के सामने पेट-पालन का संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन


...जुआ पकड़वाने के शक में हत्या
 दीपावली की शाम फरौर गांव निवासी शिवनरायण कुशवाहा के घर के पास जुआ खेला जा रहा था। जुए का फड़ शिवनरायण और उसके लड़के चलवा रहे थे। किशोरीलाल की मां शिवप्यारी ने बताया कि पुलिस ने जुए के फड़ में धावा बोलकर शिवनरायण और उसके एक लड़के को पकड़ लिया था। जबकि, उसके बेटे किशोरीलाल को गांव के बाहर छोड़ दिया था। बताया कि शिवनरायण और उसके बेटों को शक था कि किशोरीलाल ने ही पुलिस की मुखबिरी करके जुआ पकड़वाया और फिर छुड़वा लिया। इधर,गांववालों ने बताया कि किशोरीलाल शराब का लती था और छापा पड़ने से पहले उसने फड़ संचालकों से शराब के लिए पैसे मांगे थे। लेकिन, उसे फड़ से भगा दिया था। कोतवाल देवेंद्र कुमार दुबे ने जुए के फड़ में पुलिस के छापा डालने और जुआ पकड़वाने की रंजिश की बात से इंकार किया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें