फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अब मैं सियासी पर्दे पर नजर आना चाहती हूं'

Wed, 05 Feb 2014 10:09 AM IST
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
छोटे और बड़े पर्दे को अपने अभिनय से चकाचौंध कर चुकी देहरादून की हिमानी शिवपुरी जल्द ही सियासी पर्दे पर नजर आएंगी।
विज्ञापन


लड़ना चाहती हैं आगामी लोकसभा चुनाव
अपने प्रदेश की सेवा की तमन्ना मन में लिए वे सियासत में उतरने का फैसला कर चुकी हैं और अब बस पार्टी का नाम तय होना बाकी है। वे उत्तराखंड से ही आगामी लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती हैं।

मामा की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए हिमानी इन दिनों दून स्थित अपने घर आई हुई हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा और आप के अलावा कई पार्टियां उनसे लगातार संपर्क कर रही हैं।
विज्ञापन


एक बार तो वे पार्टी का नाम फाइनल कर चुकी थीं, लेकिन राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए कुछ दिन रुकना ही ठीक समझा। हालांकि, अब वे ज्यादा देर नहीं करेंगी और जल्द ही किसी पार्टी के मंच पर नजर आएंगी।

थीम विलेज के लिए करेंगीं प्रयास
हिमानी चाहती हैं कि उत्तराखंड में भी एक थीम विलेज हो। जहां फाणू, भटवाड़ी, चैंसू जैसे पहाड़ी व्यंजनों के स्टॉल हो। स्थानीय कलाकार पारंपरिक वेशभूषा में अपनी कला का प्रदर्शन करें। बाहरी कलाकारों के रहने के लिए कॉटेज हो।

इसके लिए वे सरकार से मदद की उम्मीद करती हैं। हिमानी ने बताया कि जल्द ही राज्यपाल और सीएम से भेंट करेंगीं। यदि सहयोग मिला तो उत्तराखंड में थीम विलेज की शुरुआत जरूर होगी।
विज्ञापन


कैटरीना बनी बहू
हिमानी शिवपुरी और कैटरीना कैफ का एक विज्ञापन इन दिनों खूब धूम मचा रहा है। फ्री मैसेंजर सर्विस ‘लाइन’ के इस विज्ञापन में कैटरीना उनकी बहू बनी हैं।

एक अन्य विज्ञापन में वे श्वेता तिवारी की सास के रूप में नजर आ रही हैं। यह विज्ञापन भ्रूण हत्या रोकने का संदेश देता है। हिमानी ‘ओ तेरी की’ फिल्म में पुलकित सम्राट की मां बनी दिखाई देंगीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें